गहोई गौरव करेगा गहोई समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
झांसी। गहोई गौरव के सत्र 2026 -27 की प्रथम आम सभा आयोजित की गई,कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गोपाल मर ने की। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रेरणा वाचन किया।
तत्पश्चात अध्यक्ष गोपाल मर ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में संस्था एक नई ऊंचाई पर जाएगी और एक नया आयाम लिखेगी।
संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने संस्था के आगामी वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में सभी को अवगत कराया एवं मनमोहन गेड़ा ने कहा कि संस्था विगत 13 वर्ष पहले एक छोटे रूप में प्रारंभ की गई थी वर्तमान में झांसी की एक बड़ी एवं अग्रणी संस्था हो गई है जिसके कार्यों से सर्व समाज लाभान्वित है ।
बहु प्रतिक्षित आगामी कार्यक्रम मेधावी छात्र छात्रा सम्मान के निर्देशक जुगल किशोर सेठ एवं इंजी सतीश सेठ खैलार ने जानकारी दी कि, गहोई गौरव संस्था द्वारा केवल गहोई समाज के कक्षा 10 एवं 12 के यू पी बोर्ड /सी बी इस ई / आई सी इस सी / आई ए इस / पी सी एस/ आई आई टी/ एन आई टी/ नीट एवं आई आई एम में चयनित अभ्यर्थियों तथा चार्टड अकाउंटेंट कंपलीट का सम्मान किया जाना सुनिश्चित हुआ है। संपूर्ण झाँसी जिले के क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मान कर उनका उत्साह वर्धन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 02 अगस्त 2026 दिन रविवार को दीन दयाल सभागार में करने का निर्णय लिया गया।
मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह के संयोजक विवेक गेड़ा, ऋषि लोहिया एवं अचल खरया ने विस्तृत जानकारी सांझा करते हुए सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में संरक्षक रामकुमार लोहिया एवं राजीव नगरिया वरिष्ठ सदस्य सुनील बिलैया, कमलेश सेठ, अमित सर्जी अभिषेक डेंगरे, विजय गब्बर, सुदीप बिलैया, विशाल चऊदा ,गोविंद बरसैयां, एड राजेश गुप्ता , संजीव पहारिया, विवेक सेठ, महेश कनकने, विशाल गुप्ता, विकास सिजिरिया, विनय सेठ, संजय सीज़रिया नीरज नीखरा, सौरभ सेठ, जितेंद्र बिलैया, सत्यव्रत सरावगी, राम गुप्ता पवन टिंकू, नीरज चउदा, आनंद हथनोरिया, रामप्रकाश हथनोरिया, डॉक्टर शंशाक सेठ, अजय खान्ताल, प्रदीप नाछोला, अम्बर गुप्ता, राधे गोविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम का आभार महामंत्री महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष आकाश नीखरा ने किया।
No Previous Comments found.