श्री लाला हरदौल से की अच्छी बरसात के लिए प्रार्थना
झाँसी। अन्दर सैंयर गेट स्थित श्री लाला हरदौल कुशवाहा समाज मन्दिर(श्री लाला हरदौल कुशवाहा समाए वैलफेयर सोसायटी) के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भाँति रविवार को आषाण माह की पूजा अर्चना विधिवत पुजारी कैलाश चन्द कुशवाहा द्वारा की गई। जिसमें समिति के सभी सदस्य व समाज के पुरुषों, महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्रृद्धालुओं /समाज बन्धुओं ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति उन्होंने आस्था और विश्वास के साथ श्री लाला हरदौल महाराज से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की है। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश चन्द्र ,मनोज, जानकी प्रसाद, प्रेम नारायण, गौरीशंकर कुशवाहा ,हरवंश, हरी प्रकाश, शोभा कुशवाहा, गीता, फूलवती, शकुन्तला,मिथिला देवी,कुसुम देवी आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.