बीकेडी से चित्रा चौराहे तक अतिक्रमण अभियान, 16 हजार जुर्माना और 2 ट्रॉली सामान जब्त
झांसी। आज नगर आयुक्त महोदया के निर्देशों के क्रम में नगर निगम झाँसी सीमान्तर्गत बी.के.डी. चौराहे से चित्रा चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमंे सड़क पर अंतिक्रमण किये हुये ठेला गुमटी वालों को हटाया गया साथ ही उक्त सड़क पर अतिक्रमण न किये जाने हेतु चेतावनी दी गयी। अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण किये हुए लोगों पर जुर्माना लगाते हुए रू. 16000/- का जुर्माना वसूला गया एवं 02 ट्राली सामग्री को जब्त किया गया।
इस मौके पर राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, सी0पी0 पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी प्रथम, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.