कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिन

झांसी। आज शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष ने कहा कि आज के इस अवसर पर हम लोग अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं और उनके अध्यक्ष रहते हुए देश में कांग्रेस की सरकार बनते देखना चाहते हैं इसीलिए उनके जन्मदिन पर हम लोग यह प्रण लेते हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में और 2029 के लोकसभा चुनाव में देश में अपनी सरकार बनाने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू भरत राय अशोक कंसोरिया मनोज तिवारी शैलेश चतुर्वेदी सोहन तिवारी अशोक कौशल संजीव गुप्ता एम सी वर्मा उमाचरण वर्मा दिनेश कुमार वर्मा नीरज सेन राजेश रानी क्रांति सूरज प्रकाश राय नीरज सिनोरिया समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.