बबीना विधानसभा में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

झांसी। बबीना, 22 जुलाई 2026 को ऊषा गार्डन खैलार, झाँसी में भारतीय जनता पार्टी, बबीना विधानसभा का "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" आज उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा मध्य प्रदेश डॉ. महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों एवं बूथों से बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह  ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता एवं मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से घर-घर संपर्क स्थापित करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह  ने की। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह  एवं बबीना विधायक  राजीव सिंह पारीछा  ने मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह  को पारंपरिक गदा भेंट कर उनका सम्मान किया।
अपने संबोधन में विधायक  राजीव सिंह पारीछा ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बबीना विधानसभा में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करें तथा वर्ष 2027 में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करें।
सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अरविन्द सिंह राजपूत, मनु सिंह गौतम, पलविंदर नंदा, अंकित राजा यादव, मनोज श्रीवास, राजेश पाल, धर्मेंद्र अहिरवार, बिरजू कुशवाहा, रवि राजपूत, धीरज अग्रवाल, रूपेश नायक, डॉ. शिखा साहू, देवी मंजुलता, राजकान्तेश वर्मा, जगत राजपूत, अजय राजपूत, गोविन्द रायकवार, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.