वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर पम्पलेट वितरित कर चलाया गया यात्री जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन।

झाँसी। आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी के तत्वावधान में जितेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल उ.म.रे. झाँसी के निर्देश पर आर.पी.एफ.थाना परिसर पोस्ट झाँसी रेलवे स्टेशन पर संगोष्ठी कृष्णा नंद तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल झाँसी की अध्यक्षता एवं  योगेश राणा प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल पोस्ट झाँसी स्टेशन के मुख्य संयोजन में सम्पन्न की गयी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर यात्री जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर यात्री जागरूकता पत्रक वितरित किए गए और यात्री को स्वच्छता एवं जहरखुरानी के लिए जागरूक किया गया साथ ही यात्रियों को पम्पलेट वितरण कर सभी यात्रियों तथा विशेष रूप से दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को जहर-खुरानी के प्रति जागरूकता बरतने, ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने, यात्रा के दौरान अपने लगेज को सीट के नीचे चैन से बांध कर रखने, संदिग्ध वस्तुओं को न छूने तथा इसकी सूचना आरपीएफ / जीआरपी को देने, महिला एवं विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा न करने, किसी अनजान व्यक्ति की भावनात्मक बातों में ना आकर किसी भी वस्तु को ग्रहण न करने, खाने पीने की चीज केवल अधिकृत वेंडर से ही क्रय करने हेतु जागरुक किया गया साथ ही अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति पत्थर बाजी न करे क्योंकि जो भी भाई-बहन, बड़े बुजुर्ग यात्रा कर रहे है वह भी अपने भारतवासी है और वह भाई-बहन, समाज बंधु समान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सियारामशरण चतुर्वेदी, आनन्द कुमार सक्सेना, दीपचंद्र, राम आसरे गुप्ता, नवीन गुप्ता, शोभाराम राय, हरप्रीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, विश्वनाथ मिश्रा, शाकिर खान मंसूरी,  इन्द्रपाल सिंह खनूजा, संदीप साहू, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, जुगुल किशोर कुशवाहा, संतोष गौड़, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय मोदी, शील कोपरा, लतेश शर्मा, मनोज साहू, प्रकाश मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, रतिराम राय आदि समिति सदस्य व रेलवे सुरक्षा बल प्रशासन की ओर से हरिओम सिकरवार उप निरीक्षक, उमा यादव उप निरीक्षक, जितेंद्र सिंह उप निरीक्षक, अंकित कुमार उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक में देवेंद्र सिंह, विश्राम, विजय बहादुर राय, मनोज तोमर, श्याम सिंह आदि  उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी सचिव-आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी  ने किया। 
अंत मे आभार ज्ञापन दीपचंद्र ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.