झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन हाउस अरेस्ट, बेटे की शादी की तैयारियों के बीच पुलिस बल तैनात

झांसी। उग्र आंदोलन और प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। खास बात यह है कि इस समय पूर्व मंत्री के आवास पर उनके बेटे गौरव जैन के विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे माहौल में हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से परिवार और समर्थकों में गहरा आक्रोश है। पूर्व मंत्री ने दोपहर 1 बजे कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है।।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.