पुराने खिलौना टॉकीज कॉम्प्लेक्स ग्राउंड फ्लोर स्थित डी मेड किचन कैफे में गोलीकांड, युवक की मौत
झांसी । आज पुराने खिलौना टॉकीज के पास आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय सिंह, निवासी हैवतपुर, के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा गोली चलने के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:- आकाश कौशल
No Previous Comments found.