झांसी में अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा छात्र-छात्रा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
झांसी, 26 जुलाई। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा उत्तर प्रदेश, झांसी के तत्वावधान में रविवार को कप्तान गार्डन ग्वालटोली हंसारी में छात्र-छात्रा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल, विशिष्ट अतिथि सीताराम यादव राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग, व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा, मुंगावली नगर परिषद अध्यक्ष नीतू नरेश ग्वाल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष शशि अनिल अहीर, सोमवती यादव म.प्र. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजमेर राजस्थान से नवरतन ग्वाल, राष्ट्रीय संयोजक आर के हांस, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजनी हरिशंकर सफा, मंदसौर से पधारे ईश्वर चंद चंदेल, सागर महेश यादव, राजू यादव, ललितपुर से संजू माते, पंकज यादव एवं ग्वाल समाज के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में हाईस्कूल में 93.6 फीसदी अंक प्राप्त छात्र निखिल ग्वाल को टेबलेट, 93.4 फीसदी हर्षिता ग्वाल को साइकिल तथा 92.8 फीसदी छात्रा गुनगुन ग्वाल को स्मार्ट वाच प्रदान की गयी तथा इंटरमीडिएट में 92.4 फीसदी अंक प्राप्त छात्रा हिमांशी ग्वाला को टेबलेट, 88.6 फीसदी अंक प्राप्त छात्रा रिया यादव को साइकिल एवं 87.2 अंक प्राप्त छात्रा तनिशा को स्मार्ट वाच प्रदान की गयी। झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं एवं युवा प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत कर समाज एवं देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। समारोह का समापन सभी सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
No Previous Comments found.