जिलाध्यक्ष ने अमर शहीदों को नमन कर प्रस्तुत किया 200 दिवस का रिपोर्ट कार्ड

झांसी। भाजपा जिलाध्यक्ष के 200 दिवस पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन को समर्पित किए गए कार्यों की पुस्तक का विमोचन एवं कारगिल विजय दिवस की पावन वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने राष्ट्र सेवा और जन-सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रमुख रूप से अतिथियों को स्वागत उपरांत समस्त अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर परम्परा का निर्वहन कर वंदेमातरम एवं संघ गीत के उपरांत कार्यक्रम कार्यक्रम प्रारंभ हुआ 
 
 भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा 1999 के कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन की 200 दिवस (नवंबर 2025 से 14 जून 2026) की भव्य संगठनात्मक वृत्त प्रतिवेदन जारी किया जिसमें प्रमुख बिंदु संगठनात्मक बैठकें एवं प्रवास 305 बैठकें आयोजित कर संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत किया गया।
104 शक्ति केंद्र प्रवास तथा 72 मण्डल प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।युवा शक्ति को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ावा दिया गया। सामाजिक समरसता व संवाद 21 समाजों से सीधा संवाद स्थापित कर सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया।धर्मगुरुओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से निरंतर संपर्क एवं भेंट की गई। विभिन्न मठ और मंदिरों में संपर्क स्थापित कर मार्गदर्शन लिया गया। वंचित वर्ग एवं झुग्गी-झोपड़ी संपर्क:क्षेत्र के 300 परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद साधा गया।35 घुमंतू परिवारों, रेड़ी-पटरी विक्रेताओं, झुग्गी-झोपड़ियों एवं मलीन बस्तियों में विशेष बैठकें कर उनकी समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान कराया गया।
 निरंतर सेवा अभियान व उपस्थिति:
पर्यावरण सुरक्षा हेतु निरंतर वृक्षारोपण  अ भियान संचालित किया गया।28 दिनों से लगातार प्रतिदिन पार्कों एवं बस्तियों का प्रात: भ्रमण किया जा रहा है। सामाजिक, प्रशासनिक कार्यक्रमों एवं दुखी परिवारों की शोक संवेदनाओं में निरंतर उपस्थिति दर्ज कराई गई।
संगठन के इन कार्यों को पत्रकारिता जगत में भी व्यापक स्वीकारिता मिली है। 
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत अद्भुत प्रदर्शन रहा, जिस पर गर्व से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारियों ने सभी मंचासीन जनप्रतिनिधियों का विशाल पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।
समारोह में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारत मां के वीर जवानों और पूर्व सैनिकों का विशेष रूप से शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में राष्ट्रगान 'जन-गण-मन'  के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
 
प्रमुख उपस्थिति  विधायक रवि शर्मा ,  महापौर बिहारी लाल आर्य ,विधायक राजीव सिंह ,  एम एल सी बाबूलाल तिवारी , एम एल सी रमा निरंजन ,हरगोविंद कुशवाहा राज्यमंत्री ,पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष , कुलदीप विश्वकर्मा सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, विकास कुशवाहा जिला महामंत्री , संजीव श्रृंगीऋषि,प्रदीप सरावगी ,हनुमत सिंह नरवरिया,संजय दुबे ,मोहन सिंह यादव ,प्रियांशु डे,मोहित पोरवाल ,शैलेंद्र परमार,दुष्यंत चतुर्वेदी चेतन ओझा ,रानू देवलिया,अभिषेक जैन , संजीव अग्रवाल लाला,धीरज गोस्वामी , मनु सिंह,विनीत खटीक ,अनिरुद्ध दुबे,देवेंद्र दुबे , देवी मंजुलता,कमलेश परिहार,सुरेंद्र सिंह,दीपा कुशवाहा अंकित करोसिया,सौरभ बाजपेयी, अनुज निखरा,प्रदीप खटीक , रंजीत साहू , अंकित साहू ,भारत यादव ,मुकुल द्विवेदी ,राहुल कुर्ली ,आदर्श गुप्ता ,अमर सिद्ध,भूपेंद्र सिंह ,नितेंद्र परिहार ,गौरव तिवारी , सुनील भदौरिया ,सुनील नैनवानी, शुगर पाल,अमित राय ,अनुराग अहिरवार , विशाल दीक्षित ,कपिल बिरसेनिया,राम किशन निरंजन,शुभम बनर्जी , संजय लॉन्गसन, हेमंत पांचाल ,छोटू मौर्य ,सुनील विश्वकर्मा , नैन पाखरे, अमित खटीक ,संतोष दुबे, अनुराग पाखरे, जितेंद्र यादव ,रोहित गोतांकर आदि वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.