महानगर समाजवादी पार्टी, झाँसी कार्यालय पर मनाया गया 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस'
झांसी। महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय, झाँसी पर 26 जुलाई के ऐतिहासिक अवसर पर 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस अत्यंत सादगीपूर्ण और गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तनवीर आलम जी ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत की संविधान प्रति के सानिध्य में सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने विचार रखेः
"आज का दिन हमारे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। 26 जुलाई वही ऐतिहासिक दिन है जब महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित 'आरक्षण' को कोल्हापुर के परम आदरणीय अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने राज्य में लागू करते हुए 'आरक्षण देने का शुभारंभ किया था। इसी दिन सामाजिक न्याय की भावना को धरातल पर उतारा गया, जो आगे चलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सदुप्रयासों से हमारे संविधान का मूल आधार और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत बना। विचार को सही मायनों में लागू करना ही सबसे बड़ा उदाहरण होता है, जो राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने करके दिखाया था।"
तनवीर आलम ने आगे जोड़ते हुए कहा कि आज सपा के कार्यालयों में इस दिवस को मनाने की मूल भावना यही है कि यह 'संविधान-मानस्तंभ वस्तुतः 'पीडीए-प्रकाशस्तंभ' के रूप में हमारे 'सामाजिक न्याय के राज' की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित करता रहे।
कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि 'जब संविधान बचेगा, तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही हमारी ढाल और कवच है, जो हर प्रकार की गैर-बराबरी को दूर कर समता और समानता को सुनिश्चित करता है तथा हमारे 'बंधु राष्ट्र' बनाने के महा-संकल्प को पूरा करता है।
इस अवसर पर महानगर के प्रमुख समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा उमाशंकर यादव महानगर उपाध्यक्ष नदी वाली हाशमी महानगर उपाध्यक्ष सोहन खटीक महानगर उपाध्यक्ष अरविंद अहिरवार सीमा श्रीवास्तव रिंकी रैकवार किरण यादव नौशाद उर्फ पप्पू हामिद मकरानी अशोक कुशवाहा राजेंद्र यादव अंजू राजपूत सलमान जेडीए मोहम्मद आमिर संचालन प्रेम वाल्मीकि महासचिव महानगर ने किया वह आभार मनीषा क्रोशिया जिला अध्यक्ष महिला सभा ने किया।
No Previous Comments found.