कांग्रेसियों ने मनाई भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि
झांसी। आज शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जिन परिस्थितियों में कलाम साहब ने अपनी शिक्षा ग्रहण की वो बहुत ही सराहनीय है कलाम साहब का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान दिया और 1997 में आपको भारत रत्न से सम्मानित किया गया 2002 से 2007 तक आप भारत के राष्ट्रपति रहे आज हम सबको उनसे सीखने की जरूरत है और आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी कांग्रेसी यह संकल्प लेते हैं कि उनके पद चिन्हों पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने की कोशिश करेंगे साथ ही आज नई बस्ती के पूर्व पार्षद स्वर्गीय विजय सोनकर के पुत्र सागर सोनकर और रानीमहल ताजिया कमेटी के अध्यक्ष रशीद खान ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू अशोक कंसोरिया वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एम सी वर्मा राजकुमार फौजी मुमताज खान हरिओम श्रीवास हरिओम बृजवासी काशीराम सेन कालीचरण वर्मा रशीद खान सागर सोनकर रिजवान खान स्टेला मसीह पवन राज ठेकेदार वीरेन्द झा बंटी दयाल दास समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज खान ने किया और अंत में सभी का आभार अशोक कंसोरिया ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.