बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा का संगठन विस्तार एवं भव्य हरियाली तीज उत्सव संपन्न

झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा होटल श्रीनाथ में आयोजित हरियाली तीज उत्सव समारोह हर्षोल्लास, भारतीय संस्कृति की गरिमा तथा महिला शक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, महिला नेतृत्व, सांस्कृतिक परंपरा एवं मनोरंजन का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
 
कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंचासीन अतिथियों एवं पदाधिकारियों का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में
आयोजित कार्यक्रम में  गहोई महाकुंभ के संयोजक वरिष्ठ उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती माधुरी रूसिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गांधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश छिरौल्या,क्षेत्रीय मंत्री राकेश रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेश राजू रक्सा,  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष  श्याम बिहारी गुप्ता  की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती कुसुम विश्वरी, श्रीमती इंदिरा गुप्ता श्रीमती प्रभा गुप्ता 
सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों एवं पदाधिकारियों का तिलक लगाकर, पट्टिका पहनाकर, स्नेहिल भेंट के रूप में कप प्रदान कर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
 
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की सक्रिय सहभागिता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को समाज से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन को केवल सामाजिक आयोजनों तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना चाहिए।
इसके पश्चात गहोई महाकुंभ के संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी  लखन लाल गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, संगठनात्मक सक्रियता तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
 
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा संगठन के विस्तार की घोषणा की गई तथा नव मनोनीत सदस्यों नीलम गुप्ता रेनू गेड़ा विनीता सराओगी संगीता कुचिया सीमा बरसैंया नीलम नगरिया अर्चना बरसैंया प्रतिभा गुप्ता शमा गुप्ता सरोज गुप्ता मोनिका गुप्ता मंजू नगरिया मीना गुप्ता सुमन संता निधि मोदी सुजाता मोदी प्रीति रेज लक्ष्मी गुप्ता मनिका गुप्ता विनीता बृज बिहारी तथा अर्चना गेड़ा को उनके दायित्वों की जानकारी प्रदान की गई। सभी नए सदस्यों को सम्मानपूर्वक सर्टिफिकेट वितरित किए गए तथा माला पहनाकर एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत किया गया।
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गांधी ने अपने उद्बोधन में महिला संगठन की भूमिका, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार तथा महिलाओं की बढ़ती सामाजिक भागीदारी पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के इस सत्र में विभिन्न पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
संगठनात्मक सत्र के पश्चात कार्यक्रम का दूसरा सत्र हरियाली तीज उत्सव के रूप में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजिकाओं - शशि सरावगी दिव्या नगरिया कल्पना नौगरैया समता गुप्ता प्रीति रेजा मीना गुप्ता मनीषा नौगरैया नीलम नगरिया द्वारा मंच को हरियाली तीज की पारंपरिक थीम के अनुरूप सजाया गया तथा सभी प्रतिभागियों को मंच के समीप आमंत्रित किया गया।
प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं पारंपरिक भारतीय संस्कृति की सुंदर प्रस्तुति रैंप वॉक के माध्यम से दी। सेकंड राउंड में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति तथा विचार व्यक्त किए गए। 
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल डॉ सुशुम शिवहरे तथा रविका खरे (बुंदेली स्पिरिट) का स्वागत एवं सम्मान किया गया। 
इसके पश्चात मनोरंजक हाउजी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
हरियाली तीज प्रतियोगिता के तीन विजेताओं हरियाली क्वीन प्रियंका सेठ, रनर अप रेणु गेड़ा, पारुल कंदेले, रितु सेठ की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीति शास्त्री द्वारा घोषणा की गई। विजेताओं को निर्णायक मंडल द्वारा ताज पहनाकर, सैश पहनाकर एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में राम श्री गुप्ता अनुराधा टिकरिया गीता गुप्ता अनीता गुप्ता मानसी बांगर वंदना सेठ रत्ना सिजरिया शकुन गुप्ता कल्पना सेठ आकांक्षा मलैया प्रियंका सराओगी पूर्व गुप्ता संजना गुप्ता स्वप्निल मोदी राजमणि गुप्ता आयुषी गुप्ता इत्यादि शामिल हुए 
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय सचिव श्रीमती रजनी सेठ द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को स्नेहपूर्वक भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.