एडवोकेट पंडित अमर सिद्ध एवं एडवोकेट वैभव बट्टा की अगुवाई में JDA पहुंची मंदिर कमेटी, फिर मिली तारीख
झांसी। श्री पंचमुखी महादेव मंदिर गुसाईं पुरा की अवैध मार्केट के मामले में आज फिर सुनवाई हुई। मंदिर कमेटी के मुख्य अधिवक्ता पंडित अमर सिद्ध , एडवोकेट वैभव बट्टा एवं कमेटी के ओर सदस्य JDA कार्यालय अपनी तारीख पर पहुंचे थे, लेकिन JDA ने सुनवाई टालते हुए अगली तारीख 11 सितंबर दे दी।
एडवोकेट पंडित अमर सिद्ध ने JDA में कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि 2009 के आदेश का आज तक पालन नहीं हुआ है। उन्होंने शिकायती पत्र में मांग की कि अवैध मार्केट का तत्काल ध्वस्तीकरण किया जाए।
एडवोकेट वैभव बट्टा ने बताया कि यह मार्केट पहले भी 3 से 4 बार सील हो चुकी है और JDA की फाइलों में 2019 से ही सील दर्ज है, फिर भी मौके पर सभी दुकानें खुली हुई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मार्केट फाइल में सील है तो दुकानदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
इसी शिकायत के आधार पर मार्केट को 11 अगस्त 2026 को फिर से सील किया गया था और सुनवाई में 24 अगस्त 2026 की अगली तारीख दी गई।
मंदिर कमेटी का आरोप है कि मंदिर परिसर की जमीन पर, मंदिर के नीचे भी अवैध रूप से दुकानें बना दी गई हैं। पंडित अमर सिद्ध ने कहा कि प्रशासन सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहा है, ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
आज पंडित अमर सिद्ध के साथ वैभव बट्टा, जीतू शिवहरे, दीपक बट्टा, विष्णु साहनी, संजय साहनी, शिवा बट्टा, सनी बट्टा, रमेश टकसारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
No Previous Comments found.