झाँसी के नए एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झांसी: नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा आज पुलिस कार्यालय झाँसी पहुँचकर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा संबंधित शाखाओं के अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालयीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में साफ-सफाई एवं कार्यस्थल की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.