खेल दिवस पर हुआ मल्लखंभ कोच और खिलाड़ियों का सम्मान

झांसी। आज जिला मल्लखंभ एसोसिएशन झाँसी के तत्वाधान में यू पी मल्लखंभ एसोसिएशन के सचिव श्री राम सिंह सिकोरिया के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला मल्लखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष मन मोहन गेड़ा की अध्यक्षता तथा सचिव गजानन खानवलकर  के विशिष्ट आतिथ्य में झाँसी महानगर के मल्लखंभ खेल के कोच प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया साथ विशेष रूप से मल्लखंभ खेल के लिए विभिन्न संस्थान से समर्पित खेल प्रणेताओं को जैसे जगदीश कौशल श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर संतोष कुमार गुप्ता बुंदेलखंड सेवा मंडल केशव कुमार बेसिक शिक्षा डॉ. प्रमोद सिकोरिया केंद्रीय विद्यालय संगठन रामबाबू जवाहर नवोदय सुदर्शन शिवहरे माध्यमिक शिक्षा गजानन खानवलकर बी एच ई एल  रघुवीर रावत विद्या भारती काजल कुशवाहा जय अकैडमी दीपशिखा कुशवाहा एनसीसी सहित रितु प्रजापति मनीष कोष्टा अमन गौतम अभिषेक आर्या प्रियांशी कुशवाहा योगेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा मल्लखंभ पूजन के साथ मल्लखंभ के प्रणेता श्रद्धेय पंडित कृष्ण गणेश खानवलकर ( अन्ना जी ) के एवं मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ 
सचिव गजानन खानवलकर द्वारा पधारे हुए अतिथियों को बैच अलंकरण कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि राम सिंह सिकोरिया  द्वारा मल्लखंभ के खेल एवं राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मल्लखंभ खेल की आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में बताया इसी क्रम में अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मल्लखंभ खेल और खिलाड़ियों को दिये जा रहे प्रोत्साहन तथा नीतियों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल पीएनबी अरविन्द सिंघल उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार ओझा ने किया एवं संतोष कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.