भक्ति रुपी सीढी से ही मोक्ष मार्ग की प्राप्ति संभव:विशाश्री माताजी

झांसी। अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के अठ्ठाईसवें दिन रविवार को गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने मंगल देशना देते हुये कहा कि जिस प्रकार छत पर जाने के लिए सीढ़ी की जरूरत होती है  उसी प्रकार मोक्ष मार्गी निश्चय प्राप्त करने के लिए व्यवहार अथवा आचरण रुपी सीढी की जरूरत है। गुरु मां ने कहा कि  जिस प्रकार क्षतिग्रस्त मार्ग पर   चलने से दुर्घटना होना तय है और गंतव्य तक पहुंचना कठिन है उसी प्रकार जीवन रुपी मार्ग पर चलते हुए भक्ति रुपी गाड़ी में बैठकर सफर करेंगे तो एक न एक दिन प्रभु चरणों में स्थान अवश्य मिलेगा।
 इससे पूर्व शनिवार के पुण्यार्जक दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष एड.प्रकाशचंद जैन  , श्रीमती निर्मला जैन, योगेश ज्योति जैन, जितेंद्र नमिता जैन, राजीव  कीर्ति जैन, शुभि, शुभ,नमन, ऋषि, अदिति, आदि,सर्वज्ञ  एवं समस्त टूंका परिवार झांसी ने शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया, माताजी को शास्त्र भेंटकर पाद प्रक्षालन कर समस्त धार्मिक क्रियायें सम्पन्न कराते हुए अर्घ समर्पित किये।
 तदुपरांत पुण्यार्जक परिवारों का माला एवं पगड़ी पहनाकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।संचालन दिगम्बर जैन पंचायत के महामंत्री कमल‌ जैन लोकपथ एवं करगुवांजी मंत्री एड.शिरोमणी जैन ने संयुक्त रुप से किया।
अंत में राजकुमार जैन बाबा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सुभाष जैन बिजली वाले,विनोद‌ जैन ठेकेदार, राजीव  जैन अहिंसा,विधि सलाहकार अशोक जैनिथ, जितेन्द्र जैन,बाहुबलि जैन,अक्षत जैन सौरभ जैन संतोष जैन जल निगम संजय जैन, राजेन्द्र  चौधरी तालबेहट राजेंद्र जैन बिजना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.