सामाजिक सरोकार वालों को ही संस्था की सदस्यता : डा. जितेन्द्र तिवारी

झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं जे के टी नेचर केयर झांसी के संयुक्त तत्वावधान में नवीन सदस्यों के शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी विशेष सम्मान किया गया।
महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष डा. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि संस्था की सदस्यता केवल संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं दी जाती, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन जैसे सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वालों को ही संस्था से जोड़ा जाता है। इसी भावना के साथ नवीन सदस्यों को संस्था के सेवा कार्यों के प्रति दायित्वबोध, सेवा भावना एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई तथा उनका सम्मान किया गया। महानगर धर्माचार्य आचार्य पं हरिओम पाठक, बुंदेलखंड ब्राह्मण विद्बत परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य बृजकिशोर हरभजन भार्गव, आचार्य पं मनोज चतुर्वेदी ने  कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से संस्था से जुड़े ऐसे वर्तमान एवं पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जो अध्यापन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। डा. तिवारी ने कहा कि विद्यालय से निकलने वाला जागरूकता का संदेश जब छात्र-छात्राओं के माध्यम से परिवार और फिर समाज तक पहुंचता है, तो सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार होती है। इसी सोच के साथ संस्था ऐसे शिक्षकों के प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन दे रही है।
कार्यक्रम में संस्था की आगामी सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। डा. तिवारी ने नवीन सदस्यों एवं सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता करते हुए संस्था के सेवा संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
श्रीमती निर्मल तिवारी, प्रतिमा ओझा, प्रतिभा शर्मा, करिश्मा अग्रवाल,पूजा तिवारी, प्रियंका कुशवाहा, सोनिया गुप्ता, अनीता सिंह,सोम्या शुक्ला , डा शिराज खान,निधि वर्मा, ऊषा वर्मा , हिमानी कुशवाहा, अन्नू अग्रवाल, विनीता सिंह, पूजा गुप्ता, सुनीता गौतम, सोनाली शर्मा, विमलेश शर्मा, कविता मिश्रा, अंजना गुप्ता, पल्लवी शर्मा,चित्रा परिहार, राम नारायण शर्मा,आर एन उपाध्याय,आर के सहारिया,एम पी द्विवेदी,सूरज प्रसाद वर्मा,संजय दुबे, प्रभात कुमार यादव, आनन्द गोलवलकर, कैलाश नारायण मालवीय, सुनील तिवारी,एस पी तिवारी, सी बी शर्मा, महेंद्र सहारिया, पंकज झा, एल एल कुशवाहा,कृषणा, विनोद सहगल, शिरोमणि शर्मा, श्याम नारायण तिवारी, मोतीलाल दुबे,प्रणव बुधोलिया, गोविंद दास, राम कुमार मिश्रा, रामतीरथ यादव, अशोक कुमार शर्मा,आर के मिश्रा, गजराज सिंह परिहार, रमाकांत यादव, मनमोहन पाठक, महेंद्र गिरी गोस्वामी, महेश चंद्र गौतम, अशोक कुमार जड़ियां, विवेक गोस्वामी, साध्वी नीलम तिवारी, कीर्ति शाक्य,निम्मी साहू, अनीता सक्सेना,पुष्पा चौहान, रविन्द्र शर्मा, डा मनमोहन मनु, अशोक ठाकुर, नरेंद्र रावत, डी के बोहरे, कन्हैया सोनी, विवेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.