झाँसी में भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें संस्करण को आज एमएलसी  बाबूलाल तिवारी  के मुख्य आतिथ्य में वार्ड 53 की प्रवासी रजनी गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान देशहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने पर चर्चा की गई।
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से  प्रभारी अंजली राय अखिलेश त्रिपाठी प्रद्युम्न दुबे सूरज पांडे लखन कुशवाहा निखिल खरेला माला मेहरोत्रा मनीष भंडारिया धनंजय राय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.