कांग्रेसियों के एक दल ने निकाला अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में पैदल मार्च

झांसी । शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस कार्यालय से रानी महल तक पैदल मार्च निकाला उक्त अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि हल्द्वानी में पहले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  का अपमान सिर्फ इस बिना पर किया गया कि वह एक दलित है और आज राहुल  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना भाजपा की छोटी मानसिकता को उजागर करता है जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है यह एक ऐसा कृत्य है जो इस बात को साबित करता है कि भाजपा इस देश को तानाशाही से ही चलाना चाहती है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में अपने शहर कांग्रेस कार्यालय से रानी महल तक पैदल मार्च निकाला यह पैदल मार्च हम सबके महबूब नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ उत्तराखंड में हुई एफआईआर के विरोध में है जिसमें हम लोग सरकार से यह मांग करते हैं कि अगर तत्काल इस एफआईआर को रद्द नहीं किया गया झांसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश और पूरे भारत में एक ऐसा विरोध कांग्रेस पार्टी दर्ज कराएगी जो इतिहास बनेगा। उक्त अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नि वर्तमान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू भरत राय एससी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास  राजकुमार सेन एससी एसटी के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू अशोक कंसोरिया वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सोहन तिवारी सोम त्रिवेदी  पार्वती चौधरी पिंकी जैन नफीस मकरानी शाहनवाज खान पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर राजकुमार फौजी दिनेश कुमार वर्मा मनोज तिवारी वसीमुद्दीन हरिओम बृजवासी नीरज सेन शाहरुख खान सागर सोनकर इमरान खान संकल्प अग्रवाल उमाचरण वर्मा हरिओम वर्मा गिरजा शंकर राय  सहित अनेकों कांग्रेसजन ने उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.