वेतन वृद्धि में देरी से नाराज शिक्षक धरने पर बैठे, वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अवशेष देयकों एवं चयन वेतनमान से संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित की ओर से जिला वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहीं, शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा के चलते धरने पर बैठे और नारे लगाकर अपनी नाराजगी प्रकट की। कहा गया कि जुलाई 2 हजार 26 से देय वार्षिक वेतन वृद्धि, लंबित अवशेष देयकों तथा चयन वेतनमान के प्रकरणों में शिक्षकों को अनावश्यक देरी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान एवं निस्तारण कराने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को उनके वैधानिक वित्तीय लाभ समय से मिलना चाहिए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी झांसी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, शिवकुमार पाराशर, अब्दुल नोमान, भारत भूषण राय, देवेश शर्मा, अकील अहमद खान, अखिलेश गोस्वामी, कुलदीप चौरसिया, शफीक खान, शिवम् रिछारिया, आदित्य निरंजन, आशीष निरंजन, मुकेश वर्मा, राघवेंद्र पटेल, मोनल पटेल, रवि पटेल, सतीश कुमार, अरुण गुप्ता, प्रवीण यादव, रामराजा शिवहरे, सुरेन्द्र पटेल, अमरपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, मोहित मिश्रा, मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र सोलंकी, आनन्द मोहन मिश्रा, ऋषभ द्विवेदी, सुमन साहू, प्रमेन्द्र शर्मा, हर्षेन्दु गोस्वामी, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.