कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल, बाहर लक्ष्मी गेट झाँसी में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन छात्र-छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

झांसी। कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल, बाहर लक्ष्मी गेट झाँसी के प्रांगण में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद (Student Council) का शपथ ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नितिन सरावगी, पंच, गहोई समाज झाँसी एवं माननीय श्री मुकेश मिश्रा अध्यक्ष, ओम शान्ति नगर वेलफेयर सोसाइटी झाँसी, कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में कुलदीप ग्रुप ऑफ इंस्ट्रीट्यूशन्स के डायरेक्टर श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
 
समारोह के मुख्य चरण में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके पदों के अनुसार बैज और सैश देकर सम्मानित किया गया। प्रैसीडेंट वैभव सिंह, वायस मैसीडेंट श्रद्धा साहू, हैड बॉय ध्रुव पटेल, हैड गर्ल खुश्बू कुशवाहा नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विभिन्न हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और अनुशासन प्रभारियों को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें कास्ट्यूम हैड दीपांशु पगारिया, आलिया बानो प्रेयर हैड पियूष कुशवाहा, रिद्धिमा साहू प्रोग्राम हैड लकी साहू, सुप्रिया सिंह, स्पोर्टस हैड भावेश कपूर, रिया परिहार कम्प्यूटर लैब हैड समर साहू, तमन्ना चन्द्रा, साइंस लैब हैड नक्ष साहू, अंशिका राय, लाइब्रेरी हैड देशराज कुशवाहा, अफशीन हयात, फूड हैड लक्ष्य साहू एवं वाटर हैड श्रेयांश साहू, रितिका साहू, मेडीसिन हैड अभिनव वर्मा, कीर्ति चौधरी, सैनीटैशन हैड आर्यन साहू, निशिका साहू, व्हीकल हैड यश कुमार, इलैक्ट्रीसिटी हैड रूद्र सोनी, अंशिका साहू, लोस्ट एण्ड फाउण्ड हैड तान्या वर्मा, कपिल रायकवार, डेकोरेशन हैड विक्रम, हर्षिता कुशवाहा, गार्डनिंग हैड जया बाजपेयी, प्रशान्त पटेल आदि सम्मिलित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन पालन करने और स्कूल के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
 
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वि‌द्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "सच्चा नेता वही है जो दूसरों को सही दिशा दिखाए और सेवा भाव से कार्य करे। वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य ने भी नए छात्र परिषद को बधाई दी और उन्हें रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया।
 
कार्यक्रम में श्री ऋषिकान्त मिश्रा, हिमांशु जैन, अमित कुमार, श्रीमती तृप्ति वर्मा, कृष्णकान्त सरवरिया, राहत खान, आदर्श जाटव, शालिनी कुमार, शिफा, रौनक सिरौठिया, रीना पटेल, तेजस्विनी आदि उपस्थित रहे। संचालन नीतेश कुमार ने एवं आभार प्रधानाचार्य अमृता गावड़े ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.