पिता ने बनवाई थी बाउंड्री, अब बेटी को नहीं बनाने दे रहे घर - झांसी की वंदना चौधरी की आपबीती
झांसी। आज सीपरी बाजार आवास विकास क्षेत्र स्थित सुप्रीम कॉलोनी में कुछ लोग एक युवती की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और बार-बार उस जमीन को नगर निगम की जमीन बताकर झूठी शिकायत कर रहे है l जबकि पीड़ित का कहना है कि उक्त जमीन उसके पिता ने खरीदी थी। और उनके नाम से रजिस्ट्री हुई थी आज फिर विपक्षी व्यक्ति ने नगर निगम से शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास रहने वाली वंदना चौधरी ने बताया कि 30 अक्टूबर 1985 को उसके पिता सीताराम चौधरी ने आवास विकास नंदनपुरा सुप्रीम कॉलोनी में हसीना बेगम निवासी टोला बदलू राम थाना प्रेमनगर से एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी बाउंड्री उसके पिता ने बनवाई थी। उसके अगल-बगल में अधिकांश लोगों ने हसीना बेगम से ही जमीन खरीदी थी और वह जमीन पर मकान बनाकर भी रह रहे हैं ।मोहल्ले में ही रहने बाला एक व्यक्ति वाले बार-बार नगर निगम में जमीन पर कब्जे की झूठी शिकायत करते रहते हैं। वंदना ने आरोप लगाया कि मुख्य व्यक्ति के द्वारा नगर निगम को झूठी सूचना दी नगर निगम की टीम मौके पर आई औऱ टीम ने स्थिति का जायजा लिया तथा काम रुकवा दिया वंदना में आरोप लगाया है कि उसके पास सारे कागज हैं और पूरे मामले की शिकायत
जिलाधिकारी से भी की जा चुकी है इसके बाद जबरन उसे परेशान किया जा रहा है। । इस संबंध में नगर निगम टीम प्रभारी का कहना है कि वह इस संबंध में उच्च
अधिकारियों को अवगत कराएंगे। वंदना ने शासन, प्रशासन से मांग की है कि उसको जमीन पर निर्माण करने दिया जाए।
No Previous Comments found.