प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन समस्याओं के निस्तारण की मांग

झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ  के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया, जिला मंत्री पंकज कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
संघ ने चेताया कि नियमों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के स्पष्ट आदेशों के बावजूद शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए जा रहे हैं, जो नियम विरुद्ध हैं। संगठन ने अनुपस्थित शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। शासनादेशों का उल्लंघन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा निरर्थक टिप्पणियां लगाकर महिला शिक्षिकाओं के सीसीएल आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जनपद के कई परिषदीय विद्यालयों में अब तक पूरी पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। संघ ने सभी विद्यालयों तक शीघ्र पुस्तकें पहुंचाने की मांग की। घटिया गुणवत्ता के फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उपलब्ध 15 लाख रुपये के बजट से उनकी मरम्मत कराने की कार्रवाई की जाए।
जर्जर भवन व बाउंड्री वॉल निर्माण: हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया गया।
, कायाकल्प, ई-केवाईसी और बैंक ऑडिट जैसे विभागीय कार्यों के लिए बाहर जाने वाले प्रधानाध्यापकों की अनुपस्थिति को अनधिकृत न माना जाए और ऑन-ड्यूटी रजिस्टर प्रविष्टि को मान्यता दी जाए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.