लगभग एक दर्जन अधिकारियों को दी चेतावनी, सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह में कराएं उपलब्ध-जिलाधिकारी
झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विकास भवन सभागार में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सत्यापन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक में लगभग एक दर्जन अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में येलो, ग्रीन एवं रेड कैटेगरी के आधार पर कार्यों की समीक्षा करते हुए सर्वप्रथम रेड कैटेगरी के कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने कड़े तेवर, तेवर दिखाते हुए लगभग एक दर्जन अधिकारियों द्वारा 57 कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट अप्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में फोटोग्राफ सहित सत्यापन रिपोर्ट डीएसटीओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा करते हुए डीएम ने स्वयं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी ताकि गुणवत्ता को मौके पर परखा जा सके। उन्होंने कहा कि अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि तक समस्त कार्यदायी संस्थाएँ तेजी के साथ निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करें ताकि उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा मुख्य रूप से येलो ( धीमी प्रगति), ग्रीन ( संतोषजनक/पूर्ण) और रेड (गंभीर लापरवाही/रुके हुए कार्य) कैटेगरी के आधार पर करते हुए प्रारंभ की, बैठक में जिलाधिकारी का पूरा फोकस रेड कैटेगरी पर रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम अर्बन द्वारा नगरपालिका परिषद मऊरानीपुर, पेयजल पुनर्गठन योजना एवं चिरगांव नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना के अतिरिक्त झांसी वाटर सप्लाई ऑर्गेनाइजेशन स्कीम, फेस-2 की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 की सड़क परियोजना में प्रांतीय खंड द्वारा निर्माणाधीन झांसी से गंगावली संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 11.250 किलोमीटर है उसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं इम्लोटा से नहर रोड तक मार्ग निर्माण के कार्य की समीक्षा की नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस माह उक्त सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद में मोंठ-भाण्डेर मार्ग से भरोसा-छपार-पुलगहना- शाहजहांपुर-खजूरी मध्य प्रदेश की सीमा तक मार्ग दो लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराए जाने की जानकारी ली लेते हुए कार्य को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाएं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज जनपद झांसी में 29 नग टाईप-04 आवासों में जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी लेते हुए। अब तक 50% प्रतिशत प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हैंडओवर किए जाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद झांसी में वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ से अधिक है की समीक्षा करते हुए हो रहे कार्य की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्य में ग्राउंड फ्लोर की स्लैब का कार्य एवं 1st फ्लोर की स्लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्राउंड फ्लोर एवं 1st फ्लोर की चिनाई,प्लास्टर का कार्य एवं आंतरिक दीवारों की पुट्टी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण कार्य का स्वयं निरीक्षण करने की जानकारी दी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे शिक्षा विभाग के डायट में चारदीवारी, लैब एवं स्टाफ रूम की मरम्मत का कार्य तथा डायट में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण की जानकारी लेते हुए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष मात्र 10% प्रतिशत भौतिक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए । बैठक में उपस्थित अवर अभियंता श्री नंदकिशोर सिंह ने कार्य की जानकारी दी।बैठक में इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी रजनीश गुप्ता,अधिशासी अभियंता आरईएस रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपांकर चौधरी, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता सीडी-3 एके सिंह, सहित पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.