थाना सकरार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 323 का वारंटी गिरफ्तार

सकरार झाँसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी एवं पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में थाना सकरार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
 थाना सकरार प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना पुलिस द्वारा धारा 323 भादवि के वारंटी अभियुक्त राजेश पुत्र प्रेमनारायण नि० ग्राम मगरपुर थाना सकरार जिला झाँसी को मगरपुर चौराहा ग्राम मगरपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय ग्रामीण टहरौली द्वारा निर्गत वारंट केस नं 1116/26 अ०सं० 12/12 धारा 323 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस दौरान कार्रवाई करने वाली टीम में पप्पू सिंह प्रभारी निरीक्षक, उ०नि० सुरेन्द्र कुमार,का० गौरव गौतम थाना सकरार शामिल रहे।
 
रिपोर्टर: अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.