मां काली को पोशाक व प्रसाद अर्पित कर की सुख समृद्धि की कामना
झाँसी । झाँसी चौरसिया समाज बन्धुओं द्वारा प्रतिवर्ष की भांति शुक्रवार को बाहर लक्ष्मी गेट स्थित प्राचीन मां काली देवी मंदिर में वार्षिक पोषाक चढ़ावा का आयोजन किया गया।पानी वाली धर्मशाला के निकट श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ पोशाक यात्रा के दौरान पंडित अनिल विदुआ के आचार्यत्व में प्राचीन सिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर, पंचकुईया स्थित मां शीतला देवी मंदिर , लाला हरदौल मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर प्रसाद अर्पित करने के उपरांत अंदर लक्ष्मी गेट स्थित प्राचीन सिद्ध मां काली देवी जी मंदिर में पोशाक चढ़ाई गयी और प्रसाद अर्पित कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गयी। पोशाक यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद अंदर सैयर गेट स्थित प्राचीन लाला हरदौल मंदिर में भी प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शंभू सेन,अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्रह्मचारी,प्रबन्धक राजेन्द्र चौरसिया,मंत्री अनुज चौरसिया,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया (रिंकू), हेमन्त चौरसिया ,दिलीप चौरसिया, रामनारायण चौरसिया , दीनदयाल चौरसिया,डॉ राजेश चौरसिया एड, शंकर लाल, चिरंजी लाल, सुरेश चौरसिया,केदार, हेमंत,रविन्द्र चौरसिया, एड.वेदांत राज, समृद्धि, वासुदेव चौरसिया आदि चौरसिया समाज बन्धु उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री ब्रह्मचारी ने बताया कि यह परंपरा विगत 100 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही है।
No Previous Comments found.