बिपिन बिहारी महाविद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
झांसी। आज प्रातः 8.00 बजे नगर आयुक्त द्वारा नगर का भ्रमण किया गया जिसमें सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 49 स्थित गोन्दू कम्पाउण्ड स्थित बलिदान पार्क का निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान गोकुल दुबे पार्क में उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पार्क में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से वार्ता की गयी तथा पार्क में गार्ड, माली रहते है के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि उपस्थित रहते है साथ ही वहां उपस्थित प्रातः टहल रहे गणमान्य नागरिकों से भी पार्क में वार्ता की गयी तथा पार्क के सम्बन्ध में जानकारी चाही जिस पर पार्क की व्यवस्था पर संतोषजनक उत्तर प्राप्त हुए। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से वार्ता कर कहा गया कि अगर कोई अन्य सुविधाएं की आवश्यकता है तो कभी भी कार्यालय आकर अवगत कराया जा सकता है जिससे और बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा।
उसके पश्चात् नगर आयुक्त महोदय द्वारा गंगाधर राव पार्क के सामने स्थित शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें वहां के केयर टेकर से वार्ता की गयी तथा शौचालय को आम नागरिकों के प्रयोग के बाद सफाई सुनिश्चित करायी जाय जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी आम जनमानस को न हो।
तदोपरान्त वार्ड न्ंा0 43 चमनगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जिसमें मा0पार्षद श्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। केवल दुग्ध भण्डार की दुकान के पास विराजित गणेश जी की पूजा में नगर आयुक्त महोदय द्वारा पार्षद के साथ शामिल हुए तथा वार्ड को और बेहतर, स्वच्छ और सुन्दर बनाये जाने हेतु आपसी सहयोग करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने पर चर्चा भी की गई।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 विनीत कुमार , सफाई निरीक्षक अनूप साहू, अवर अभियन्ता पंकज यादव एवं अवर अभियन्ता (वि0/यां0) कल्याण सिंह आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.