आज़ाद अधिकार सेवा संगठन: अवधेश कुमार गुप्ता शिवहरे बने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026 आज़ाद अधिकार सेवा संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन एवं  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर (पूर्व आईपीएस IPS) की अनुशंसा उपरांत, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा झांसी निवासी श्री अवधेश कुमार गुप्ता शिवहरे को “आज़ाद अधिकार सेवा” संगठन उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
 
राजनीतिक दल 'आज़ाद अधिकार सेना' द्वारा जनहित के मुद्दों को गैर-राजनीतिक माध्यम से व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से 'आज़ाद अधिकार सेवा' (Azad Adhikar Seva) नाम से एक पृथक सामाजिक संगठन की शुरुआत की गई है। इस मंच के माध्यम से आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर तथा सरकारी सेवक एकजुट होकर जन-अधिकारों की रक्षा, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उचित मंचों पर अपनी बात मजबूती से रख सकेंगे। इसी विज़न को आगे बढ़ाने के लिए श्री अवधेश कुमार गुप्ता शिवहरे को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), झांसी में उप-अभियंता (Deputy Engineer) के पद पर कार्यरत हैं एवं संगठनात्मक अनुभव: वर्तमान में वे बीएचईएल झांसी के सुपरवाइजर संगठन के निर्वाचित महामंत्री के रूप में कर्मचारियों और तकनीकी वर्ग के हितों का नेतृत्व कर रहे हैं। कामगार श्रेणी से लेकर यूनियन व पर्यवेक्षक संघ के महामंत्री पद तक का दायित्व संभालते हुए उनके पास संगठन निर्माण, जनसंपर्क और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सुदीर्घ व्यावहारिक अनुभव है।
 
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सार्वजनिक, सामाजिक और श्रमिक जीवन में शुचिता, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले श्री शिवहरे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.