विजयदशमी पर्व की तैयारियों को लेकर क्राफ्ट मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण

झाँसी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर 2026 को क्राफ्ट मेला मैदान में विजयदशमी पर्व का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे नगर विधायक रवि शर्मा ने झाँसी विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों तथा कार्यक्रम आयोजकों के साथ क्राफ्ट मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान नगर विधायक रवि शर्मा ने मैदान में फैली गंदगी को देखते हुए अधिकारियों को यथाशीघ्र व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही मैदान में हुए गड्ढों को भरवाकर उन्हें समतल कराने के भी निर्देश दिए, ताकि विजयदशमी पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
इस दौरान नगर विधायक ने क्राफ्ट मेला मैदान में निर्माणाधीन तालाब का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
 
स्थलीय निरीक्षण के अवसर पर दशहरा कार्यक्रम के आयोजक सोमकांत निगम, विकल्प जैन, प्रदीप त्रिपाठी एवं संजय अग्रवाल सहित नगर निगम के मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा झाँसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.