रायकवार समाज ने उठाया खराब सड़क का मुद्दा, विधायक रवि शर्मा ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन
झांसी : रायकवार समाज जिला झांसी के जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार के नेतृत्व में आज बड़ागांव गेट बाहर, परान का बगीचा में नई सड़क डलवाने के संबंध में सदर विधायक झांसी रवि शर्मा से मुलाकात की गई। आज रायकवार समाज के जिला अध्यक्ष पंकज रायकवार के नेतृत्व में बड़ा गांव गेट बाहर, दूर बाबा मंदिर के पास, परान के बगीचा क्षेत्र के लोगों ने राजेश कश्यप के साथ सदर विधायक से मुलाकात की।
जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने उक्त क्षेत्र की खराब सड़क और नालियों की समस्या को विधायक के समक्ष प्रभावशाली तरीके से रखा। विधायक रवि शर्मा ने जिला अध्यक्ष पंकज की बात को गौर से सुना और समझा। तुरंत ही उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्यवाही कर अति शीघ्र उक्त समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रायकवार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व महामंत्री राजेश कश्यप, भगवानदास साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, विनोद शर्मा, अरविंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.