पुण्यतिथि पर जल पुरुष चंदन सिंह को किया याद -श्रद्धांजलि देकर उनके भूगर्भ जल योगदान के बारे में बताया

झांसी। आज झांसी में जन्मे जागीरदार चंदन सिंह को कौन नहीं जानता। बुंदेलखंड में जल पुरुष के नाम से ख्यातित चंदन सिंह जिस जमीन पर हाथ रख देते थे वहां भूमिगत जल के अपार श्रोत मिलते थे। इसीलिए लोग बोरिंग कराने से पहले जलपुरुष चंदन सिंह से भूमिगत जल की जानकारी लेते थे। चार विषयों में एमए, एडवोकेट, डेली पाली पहाड़ी के लगातार 25 साल प्रधान रहे चंदन सिंह की आज दसवीं पुण्यतिथि थी। परिजनों ने डेली पाली पहाड़ी स्थित उनके फार्म हाउस पर पुण्य तिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। 
इसमें वक्ताओं ने कहा कि चंदन सिंह को भूमिगत जल श्रोत बताने की विलक्षण शक्ति थी। जिस समय लोग किताबों  से दूर रहते थे वह उस समय चार विषय से एम ए उत्तीर्ण थे। वह बहुत दूरदर्शी थे। गरीबों के मसीहा थे। गरीबों के दुख को अपना दुख समझते थे।
इस मौके पर  परिजन अखिलेंद्र प्रताप सिंह , राघवेंद्र प्रताप सिंह, ए आर पी, एडवोकेट, शैलेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष भाजपा के अलावा एम एल सी रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल, एमएलसी रामतीर्थ सिंगल,एडवोकेट मृदुल श्रीवास्तव, एडवोकेट तेज सिंह गौर, एडवोकेट देवेंद्र पांचाल, विनय सिंह, संजय पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, नितिन सिंघल, बृजबिहारी सोनी, राजेन्द्र सिंह परिहार, निशांत यादव, राजपाल सिंह, सुरेंद्र पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, केसरी लाला झा आदि मौजूद रहे। आभार शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.