झांसी में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन: प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

झांसी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महानगर में ‘सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत का संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झांसी जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन सुना गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'सेवा संकल्प' और 'विकसित भारत' के रोडमैप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसेवा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचना ही सच्ची सेवा है। देश 2047 तक 'विकसित भारत' के जिस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, उसकी नींव गरीबों, किसानों, युवाओं और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा भाव को अपने दैनिक आचरण का हिस्सा बनाएं, स्थानीय स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को आगे बढ़ाएं और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का विचारोत्तेजक संबोधन भी सुना गया।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गेंडा, प्रदीप पटेल, रोहित गोठनकर, विकास कुशवाहा, सौरभ वाजपेई, मनोज श्रीवास, रवि राजपूत, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, रामनरेश तिवारी, धर्मेंद्र अहिरवार, संचालन विकास कुशवाहा द्वारा किया गया प्रमुख उपस्थिति  अरविंद राजपूत, रानू देवलिया,अभिषेक जैन, मीनू राजावत, रूपेश नायक, दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, निर्मल कुशवाहा, अनुज निखरा, मंगल श्रीवास्तव,सुमन पुरोहित , शिवांगी मुदगिल ,रामकिशन निरंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.