जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन चुनाव में अनूप यादव फिर बने अध्यक्ष, 70 वोटों से जीता चुनाव
झाँसी।आज जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएसन के चुनाव झोकनबाग स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सम्पन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए, अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। तीनों पदों के लिए कुल 98 मत पड़े।प्रातः 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो कि 02 बजे चला। इसके उपरांत मतपत्रों की गणना के बाद अध्यक्ष पद पर अनूप यादव 70 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। इसके साथ ही महासचिव पद पर मो. जावेद को 71 तथा कोषाध्यक्ष पद पर लोकेन्द्र यादव को 56 वोट के साथ विजयी घोषित किया गया। वहीं प्रतिद्वन्दी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे राघवेन्द्र बुन्देला को 28, महासचिव पद पर प्रमोद सिमरधा को 23 तथा कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र यादव को 42 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों, उपसचिव पद पर दो, ऑडिटर पर एक, प्रचार मंत्री पर एक, कार्यकारिणी सदस्यों में 11 के साथ ही संरक्षक पद पर राजीव अग्रवाल गैरिज वाले निर्विरोध निर्वाचित हुए। रजिस्ट्रार छत्रपाल सिंह के द्वारा विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमाण पत्र मिलते ही जीते हुए प्रत्याशियों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने अध्यक्ष सहित जीते हुए सभी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी तथा ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच समर्थक जमकर नाचे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप यादव ने अपने सहयोगियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं, सभी साथियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जिला बस ऑपरेटर्स एसोशिएसन से जुड़े सभी सदस्यों व पदाधिकारियों की समस्याओं का निदान किया जायेगा। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, मैं उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। अनूप यादव इससे पूर्व भी अध्यक्ष पद पर आसीन थे।
इस अवसर पर हाजी तुफैल अहमद, देवेन्द्र सिंह परिहार, इकराम खान, प्रमोद स्वामी, कुंदन, सज्जन परिहाह, लला ओपारा, प्रिन्स, रवि यादव, अजय यादव पप्पू, अरविंद यादव खैलार आदि मौजूद रहे।

No Previous Comments found.