रात 12 बजे समर्थकों का उमड़ा सैलाब, सुंदरकांड पाठ के साथ हेमंत परिहार ने मनाया जन्मदिन, अब उज्जैन में करेंगे महाकाल के दर्शन

झांसी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हेमंत परिहार का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों तथा परिजनों ने पूजा अर्चना  एवं सुंदर कांड पाठ कर मनाया। 17 नवंबर मंगलवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर रात 12 बजे हजारों की संख्या में उनके समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए उन्हें मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की।शुभकामनाएं दी । जन्मदिन के अवसर पर हेमंत परिहार ने बताया कि वह मां पीतांबरा और महाकाल के भक्त हैं सबसे पहले उन्होंने सखी के हनुमान मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए हैं इसके बाद घर में सुंदर कांड का पाठ हुआ है। उन्होंने बताया कि वह कई बार उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर  अपना जन्मदिन मना चुके हैं और आज भी वह बड़ी संख्या में अपनों के साथ उज्जैन जा रहे हैं। वहां जाकर भोलेनाथ के दर्शन करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे उसके बाद उनका काफिला उज्जैन के लिए रवाना होगा। हेमंत ने अपने समर्थकों और प्रशंसकों को अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.