एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 4 अभियुक्तगण को सजा
झांसी: दिनाँक 08.04.2023 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना लहचूरा पर मु.अ.सं. 71/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त के संबंध में झाँसी पुलिस एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी, जिस क्रम में आज न्यायालय एडीजे/एनडीपीएस कोर्ट झाँसी द्वारा अभियुक्तगण- 1. अरविन्द राजपूत पुत्र राजाराम निवासी खंदरका थाना-लहचूरा, जिला-झाँसी, 2. प्रवीन मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी अयोध्यापुरा गनेश चौराहा थाना-सीपरी बाजार, झाँसी, 3. महादेव राय पुत्र नन्दराम राय निवासी सोनकपुरा थाना-लहचूरा, जनपद-झाँसी, 4. भारत सिंह यादव पुत्र स्व0 प्रताप सिंह निवासी पिछोर मेडिकल थाना-नवाबाद, झाँसी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा व प्रत्येक अभियुक्त को 10,000/-10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
दण्डित कराने में विशेष लोक अभियोजक दीपक तिवारी, विवेचक उ0नि0 अजय कुमार, कोर्ट मोहरिर म0का0 सुधा, पैरोकार का0 राम मनोहर, थाना-लहचूरा, जनपद-झांसी का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.