झलकारी बाई जयंती पर 21 महिलाओं और 21 युवाओं का सम्मान
झांसी। कोरी विकास मंच के तत्वावधान में मंगलवार को आईएमए भवन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। संरक्षक एवं पूर्व विधायक सतीश जतारिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई के साथ वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य और पराक्रम को याद किया।
समारोह में कठिन परिस्थितियों के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 21 महिलाओं और समाजसेवा में योगदान देने वाले 21 युवाओं को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने कोरी विकास मंच की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निष्ठा, गोपनीयता और निस्वार्थ समाजसेवा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं मंच अध्यक्ष आरएन वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कैंसर रोग विशेषज्ञ सचिन माहौर, अर्चना वर्मा, आरपीएफ वर्कशॉप थाना प्रभारी अनिता देवी और अध्यक्ष इंडियन एक्सक्लूसिव पार्टी डॉ. सुधीर आर्य, पूर्व सभासद क्रांति छत्रपाल वर्मा रहे। संचालन कैलाश गौतम ने किया। समारोह में समाज के लोगों ने वीरांगना के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

No Previous Comments found.