कीर्तन और लंगर के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

झांसी। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, झोंकन बाग में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे कीर्तन-सिमरन दीवान से हुई। सुबह 10 बजे स्त्री संगत ने कीर्तन किया। इसके बाद सेवादारों ने निशान साहिब की सेवा की। अजीत सिंह जी ने कीर्तन दीवान सजाया, जिसकी समाप्ति दोपहर दो बजे हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
 
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। इस दौरान परमजीत उर्फ मन्नी सरदार ,मनदीप सिंह, सतनाम सिंह काके, गगनदीप सिंह, नीटू नागपाल, चरणजीत सिंह, बॉबी, बिट्टू सेठी, रत्नाकर सिंह, बबुआ, बंटू भाई और डब्बू सरदार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.