मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालय में भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
झाँसी। आज आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में आदरणीय प्राचार्या डॉ॰ प्रोफेसर स्वाति भदौरिया की अध्यक्षता में एवं मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में शोभना सिंह ने प्रथम, मुस्कान पटेरिया ने द्वितीय तथा निक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत के महत्व को समझने तथा स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया के मार्गदर्शन एवं मतदाता साक्षरता क्लब के संयोजन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

No Previous Comments found.