धोखाधड़ी कर 80 वर्षीय वृद्ध के हड़पे 25 लाख रूपये, गाली गलौच, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी ,पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई में जुटी पुलिस
झांसी। धोखाधड़ी कर करीब 80 वर्षीय वृद्ध के खाते से 25 लाख रूपये हड़प कर गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
थाना बबीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैदोरा निवासी करीब 80 वर्षीय वृद्ध किशनलाल लोधी पुत्र स्व० राजाराम लोधी ने शिकायती पत्र में बताया कि वह एक अशिक्षित व वृद्ध व्यक्ति है और अक्सर बीमार रहता है। उसकी जमीन का अधिग्रहण बीडा में किये जाने के कारण करीब 20 लाख रू० का भुगतान किया गया था। गांव में ही रहने वाले दंपति, उनके पुत्रों ने अन्य लोगों के साथ सांठ गांठ कर उसके अशिक्षित होने का लाभ उठाते हुये धोखाधड़ी कर करीब 25 लाख रुपए हड़प लिये,जिसकी जानकारी होने पर उनसे रूपयों की मांग की तो सभी लोगों ने एक राय होकर विगत 07 नवंबर 2026 को उसके साथ जमकर मारपीट की तथा गाली-गलौच करते हुये कहा कि तेरी भलाई इसी में है कि चुपचाप गांव छोड़कर भाग जाओ वर्ना हम लोग तुझे जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। इसके पूर्व भी कई बार उक्त सभी दबंग उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। भविष्य में उक्त दबंग कभी भी उसके साथ कोई गंभीर वारदात घटित कर सकते हैं। थाना-बबीना में शिकायत किये जाने के बाद भी दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने के कारण उनके हौंसले बुलन्द हैं और वह खुलेआम धमकी देते हुये धूम रहे है कि मौका मिलते ही वह उसको जान से मार देंगे। उसके घर में कोई नहीं है वह अकेला है । पीड़ित ने दबंगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रुपए वापिस दिलाये जाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No Previous Comments found.