उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव बने चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष..

चौपारण : हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर नई नियुक्ति की है।जिला अध्यक्ष उर्फ पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा जारी पत्र में उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव को चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपेंद्र यादव वर्तमान में चौपारण प्रखंड के चैथी पंचायत के निर्वाचित मुखिया हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए जाने जाते हैं। कांग्रेस संगठन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से प्रखंड स्तर पर पार्टी की पकड़ और जनसंपर्क अभियान मजबूत होगा।नियुक्ति पत्र में उल्लेख है कि श्री यादव संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव संगठन को नई दिशा देंगे।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा “जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करना और आम लोगों की आवाज बनना मेरी प्राथमिकता होगी।” नियुक्ति पत्र की प्रति झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी रांची तथा स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को भेजी गई है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.