पाकुड़ में जर्जर भवन तोड़ने को लेकर भू-स्वामी ने मांगी पुलिस सुरक्षा दुकानदारों से विवाद की आशंका

पाकुड़ :   रेलवे फाटक पार सिंधी पाड़ा रोड स्थित जर्जर भवन को तोड़ने को लेकर मामला गरमा गया है. भवन को गिराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भू-स्वामी देवाशीष प्रसाद और निताई प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है. नगर थाना पुलिस के अनुसार जमाबंदी संख्या 145 और दाग संख्या 2575 पर स्थित जर्जर भवन को तोड़ने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. भू-स्वामियों का कहना है कि भवन काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी हादसे का कारण बन सकता है. भवन को तोड़ने की जिम्मेदारी साहिबगंज निवासी रितेश प्रसाद यादव को दी गई है

भू-स्वामी के अनुसार जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन पूर्व में वहां दुकान चलाने वाले कुछ दुकानदार दुकान खाली नहीं कर रहे हैं. ऐसे में भवन तोड़ने के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है.
वहीं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि भू-स्वामी का आवेदन प्राप्त हुआ है. सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी.

रिपोर्टर : पंकज भगत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.