हाटपाड़ा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क-नाला निर्माण का शिलान्यास

झारखंड : पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 स्थित हाटपाड़ा हटिया परिसर में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष शबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। लगभग 3 लाख 76 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र में सड़क की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मौके पर वार्ड पार्षद निभा देवी, राखी सरदारनी, कृष्णा शर्मा, पूनम देवी, तनु दास, चेनू बीवी, राबिया बीवी, अनिकेत गोस्वामी, विमल चंद्र राउत, राजा अंसारी, गुड्डू कुमार भगत एवं रियाज अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी विकसित नगर की आधारभूत जरूरत हैं। हाटपाड़ा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी से जुड़ी समस्या को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने कहा, “नगर परिषद का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। शहर के किसी भी वार्ड में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्या है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहें, बल्कि उनका लाभ जमीन पर लोगों को मिले, यही हमारा उद्देश्य है।”उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने और तय समय सीमा के भीतर योजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया है
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाटपाड़ा हटिया परिसर में सड़क एवं नाला निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क की स्थिति खराब होने तथा समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती थी। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। मुहल्लेवासियों ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा कराने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है
शिलान्यास के अवसर पर कनिय अभियंता बिमल कुमार  हिसाबी राय सुरेश अग्रवाल आनंद मंडल रियाज अंसारी संवेदन दिपेंद्र नाथ दूबे अमित कुमार चौधरी देवाशीष यादव आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर :  पंकज भगत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.