श्री दर्शन सिंह जी ने पूरे सम्मान और शान के साथ अपनी सेवाओं से रिटायरमेंट ली
कपूरथला - पंजाब में ईमानदार और कर्मठ पुलिस इंस्पेक्टर श्री दर्शन सिंह जी ने पूरे सम्मान और शान के साथ अपनी सेवाओं से रिटायरमेंट ली। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज के रूप में भी उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंस्पेक्टर श्री दर्शन सिंह जी की बेहतरीन सेवाओं और जनता के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और अच्छे व्यवहार से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके रिटायरमेंट के अवसर पर सभी लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखमय आने वाले समय की शुभकामनाएं दीं। सी न्यूज़ भारत के प्रेस रिपोर्टर निशांत कौरा़ द्वारा तैयार की गई यह विशेष रिपोर्ट समाज के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें एक सच्चे, ईमानदार और मेहनती अधिकारी की सेवाओं को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया गया है।
रिपोर्टर - निशात कौरा
No Previous Comments found.