आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत

कासगंज :  थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम सेवर में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवर निवासी तिलक सिंह पुत्र खचेर सिंह, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं, के परिवार की आजीविका का मुख्य साधन दूध का व्यवसाय था। परिवार की महिला भैंस का दूध बेचकर घर का भरण-पोषण करती थीं। भैंस की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्राम पंचायत सेवर के प्रधान डोरी लाल ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

रिपोर्टर : मानपाल यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.