पल्स पोलियो अभियान रविवार को 1670 बूथों में पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

कटनी : पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर  तक कुल 1670 बूथों में जिले के जीरो से 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पल्स पोलियो दवा की खुराक पिलाई जायेगी।कलेक्टर आशीष तिवारी ने  पालकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ मे ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। पल्स पोलियों के अतिरिक्त चरण के अंतर्गत रविवार 12 अक्टूबर को जिले मे स्थापित सभी पोलियों बूथों पर  जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। लेकिन अगर कोई बच्चा  रविवार को दवा पीने से वंचित रहता है तो 13  एवं  14 अक्टूबर को  घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री तिवारी  ने  स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। 
पोलियो दवा पिलाने साढ़े तीन हजार कर्मी तैनात
बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने साढ़े तीन हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 3 हजार 354 स्वास्थ्य कर्मचारी तथा 162 सुपरवाइजर शामिल हैं। साथ ही 1670 बूथ बनाए गए हैं।उल्लेखनीय है कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर  तक अभियान का आयोजन किया गया है। बूथ बी टाईप के 1386 , सी टाइप के 182 तथा 27 मोबाइल टीमों के 75 ट्रांजिट बूथों में जीरो से 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीनेशन की खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के दौरान 43 फोर-व्हीलर वाहन एवं 242 टू-व्हीलर वाहन संलग्न होंगे।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.