चाइनीज मांझा के खिलाफ कटनी पुलिस का विशेष सर्चिंग अभियान

कटनी : चाइनीज मांझा के अवैध विक्रय और उपयोग पर रोक लगाने के लिए कटनी पुलिस ने जिलेभर में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पतंग दुकानों, जनरल स्टोर्स एवं अन्य संभावित प्रतिष्ठानों में पुलिस टीमों ने अचानक निरीक्षण कर सघन तलाशी ली। इस दौरान दुकानों में रखे सामान की गहन जांच की गई।

पुलिस ने दुकानदारों को चाइनीज मांझा के विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई, जप्ती एवं अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक और जानलेवा है। पूर्व में इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों और पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने तथा मृत्यु की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। धातु और केमिकल मिश्रित होने के कारण यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरी चोट पहुंचाता है।
कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने बच्चों को चाइनीज मांझा के उपयोग से दूर रखें तथा इसकी बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.