मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही दौरा अब 14 मार्च को

कटनी - ​ बरही, विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशाल आभार रैली की तिथि में परिवर्तन किया गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित 28 फरवरी के कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों और उनकी अत्यधिक व्यस्तताओं के चलते आगे बढ़ाया गया है।

​अब 14 मार्च को होगा भव्य आगमन
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मार्च, शनिवार को बरही नगर आगमन होगा। यहाँ वे आयोजित 'आभार एवं धन्यवाद रैली' के माध्यम से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।
​कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह बरकरार
तिथि में परिवर्तन होने के बावजूद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। विधायक कार्यालय की ओर से सूचित किया गया है कि कार्यक्रम की अन्य तैयारियाँ यथावत रहेंगी और 14 मार्च को विजयराघवगढ़ विधानसभा में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.