विधायक के मार्गदर्शन में गाँव गाँव पहुँची रोशनी, हजारों जरूरतमंदों की आँखों में लौटी उम्मीद

 कटनी : विजयराघवगढ़ विश्व एनजीओ दिवस के पावन अवसर पर जनकल्याण की अलख जगाने वाली संस्था राहत समर्पण सेवा समिति को आज सम्मानित किया गया। विजयराघवगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में किए जा रहे जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए समिति को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी विवेक गुप्ता एवं तहसीलदार मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने भावुक शब्दों में कहा कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के परोपकारी कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनके मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से राहत समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. शारदा साहू और बीएमओ डॉ. विनोद कुमार द्वारा बीते एक वर्ष से गाँव-गाँव निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों ग्रामीणों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए दवाइयाँ दी गईं और मोतियाबिंद जैसे रोगों की पहचान कर जिन्हित। हितग्राहियों का  निशुल्क आपरेशन कराया गया। जिन बुजुर्गों की आँखों की रोशनी धुंधली पड़ चुकी थी उन्हें फिर से स्पष्ट दृष्टि मिली। जिन मजदूरों को धुंधलापन काम में बाधा बन रहा था वे अब आत्मविश्वास के साथ अपने श्रम में जुट सके हैं। केवल नेत्र परीक्षण ही नहीं बल्कि महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविरों में सेनेटरी पैड का वितरण कर उन्हें स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह पहल ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य चेतना का दीप प्रज्वलित करने वाली सिद्ध हुई है। श्री सिद्धिकी ने कहा की गाँव-गाँव आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों से गरीब मजदूर किसान और जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। अनेक परिवारों ने संस्था और विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें इलाज के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते सेवा स्वयं हमारे द्वार तक पहुँच रही है। विश्व एनजीओ दिवस पर मिला यह सम्मान केवल एक संस्था का नहीं बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों का है जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में समर्पित हैं। सच ही है जब जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएँ मिलकर कार्य करती हैं तब विकास की रोशनी हर घर तक पहुँचती है और समाज सच्चे अर्थों में लाभान्वित होता है।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.