होली के त्योहार पर निगम प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं को पूरा करानें निगमायुक्त नें अधिकारियों को किए निर्देशित
कटनी : नगर में आगामी समय मनाए जाने वाले होलिका दहन, धुरेड़ी, भाईदूज, रंग पंचमी पर्वो पर नगर निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं को तय समय पर पूर्ण करानें हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शैलेष गुप्ता, उपायुक्त को प्रभारी अधिकारी एवं जागेश्वर प्रसाद पाठक, राजस्व अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। निगमायुक्त ने निगम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपकर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में मोबाइल फोन चालू रखते हुए विभागीय व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.